इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रसिद्ध निर्देशक पुरी जगन्नाथ और हरीश शंकर की दो तेलुगु फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। उनकी फिल्में 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन' का राम पोथिनेनी और रवि तेजा के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं राम पोथिनेनी के प्रशंसक भी उनकी आगामी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रसिद्ध निर्देशक पुरी जगन्नाथ और हरीश शंकर की दो तेलुगु फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। उनकी फिल्में 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन' का राम पोथिनेनी और रवि तेजा के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं राम पोथिनेनी के प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डबल इस्मार्ट' और 'मिस्टर बच्चन' ऑनलाइन प्रमोशन में बेहतरीन हैं, लेकिन 'मिस्टर बच्चन' ऑफलाइन प्रमोशन में 'डबल इस्मार्ट' से काफी आगे हैं। सिर्फ तेलुगु फिल्म होने के कारण, 'मिस्टर बच्चन' की टीम ने पहले ही व्यापक तौर पर ऑफलाइन मार्केटिंग शुरू कर दी है, जिसमें इंटरव्यू, टीवी शोज से लेकर हैदराबाद मेट्रो में एक अनूठा प्रचार अभियान शामिल है।
विज्ञापन
3 of 5
'डबल इस्मार्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम@ram_pothineni
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'डबल इस्मार्ट' ने अभी तक अपना ऑफलाइन प्रचार शुरू नहीं किया है, जबकि ऑफलाइन मार्केटिंग दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर और अधिक उत्सुकता को बढ़ा सकती है। यह देखते हुए कि 'डबल इस्मार्ट' एक अखिल भारतीय फिल्म है, टीम को पहले से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए कई जगहों में ऑफलाइन प्रचार शुरू कर देना चाहिए था। यह देखना बाकी है कि पुरी जगन्नाथ और उनकी टीम ने क्या योजना बनाई है।
4 of 5
'डबल इस्मार्ट'
- फोटो : इंस्टाग्राम@ram_pothineni
बहरहाल, 'डबल इस्मार्ट' में राम पोथिनेनी के साथ-साथ संजय दत्त भी दमदार भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के टीजर में दोनों का मुकाबला भी देखने को मिला है। इसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। यह फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है। फिल्म का पहला गाना 'स्टेपामार' रिलीज हो चुका है और फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें फिल्म 'मिस्टर बच्चन' की नायिका भाग्यश्री बोरसे इस फिल्म के जरिए टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह हिंदी फिल्म 'रेड' की रीमेक है, जिसमें रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है। अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।