फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Do Patti: पुलिस वाली की भूमिका निभाने के लिए काजोल ने नहीं ली पति से कोई मदद, बोलीं- ट्रेनिंग मैंने दी है उनको

Thu, 24 Oct 2024 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Do Patti: काजोल, कृति सनोन और शहीर शेख अपनी फिल्म दो पत्ती का प्रमोशन करने के लिए नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएंगे।

विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन काजोल - फोटो : इंस्टग्राम
काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। कपल की तरह उनके बच्चे भी काफी लोकप्रिय हैं। लाइमलाइट से दूर होने के बाद भी किसी न किसी इवेंट में काजोल अपने परिवार के साथ स्पॉट हो ही जाती हैं। काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। फिल्म में वह पुलिस की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में, काजोल से पूछा कि क्या उन्होंने अपने पति, अभिनेता अजय देवगन से पुलिस की भूमिका निभाने के लिए कुछ टिप्स मांगे हैं, और काजोल ने इस पर शानदार जवाब दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
अजय देवगन अपनी सिंघम फिल्मों में पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं और वे जल्द ही अगली पुलिस यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जब कपिल ने काजोल से पूछा कि क्या उन्होंने अजय से कुछ टिप्स मांगे हैं, तो उन्होंने कहा, " बिलकुल नहीं पूछा। क्योंकि पूरी ट्रेनिंग मैंने दी है उनको सिंघम के लिए। भूल गए?
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल और कृति को स्टेज पर बुलाकर कपिल भी खूब मस्ती करते दिखे। उन्होंने घोषणा की, “ एक वो है जिनको मैं कॉलेज टाइम से पसंद करता हूं। और दूसरी वो हैं जो अपने कॉलेज के समय से मुझे पसंद करती हैं।

4 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
टीवी एक्टर शहीर शेख भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। 'दो पत्ती' के जरिए वे फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। काजोल, कृति और शहीर अभिनीत यह फिल्म 25 अक्तूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फैंस एक बार फिर काजोल को अलग अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं। वहीं, शहीर शेख के फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल अगली बार दो पत्ती के अलावा महारानी और सरजमीन में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार द ट्रायल और नेटफ्लिक्स इंडिया पर एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज 2 के एक सेगमेंट में देखा गया था।

Vikram Kapadia: 'ब्रेक देने के नाम पर देते हैं कम फीस', विक्रम ने धर्मा प्रोडक्शंस-यशराज फिल्म्स को कहा घमंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें