फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान को कभी पांच हजार तो कभी पांच लाख में साइन करते थे ये निर्देशक, लेकिन फिल्म कभी नहीं बनाई

Sat, 31 Aug 2024 01:20 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान आज फिल्मों में काम करने के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं, लेकिन एक समय ऐसा था, जब उन्हें पांच हजार रुपये में भी साइन किया गया था। एक निर्देशक उन्हें बार-बार साइन करते थे और फिल्म बन ही नहीं पाती थी। वो सलमान खान को पांच हजार देने से लेकर पांच लाख रुपये देने तक चले गए थे, लेकिन फिल्म नहीं बना पाए।
 
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान की फिल्म साजन का निर्देशन करने वाले लॉरेंस डिसूजा ने बताया कि एक बार एस रामनाथन ने सलमान को पांच रुपये में साइन कर लिया था। हालांकि, फिल्म नहीं बन पाई। ये उन दिनों की बात है, जब सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' आई थी। इसमें सलमान को देखने के बाद ही निर्देशक ने उनके साथ काम करने का फैसला किया था।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
लॉरेंस डिसूजा ने फ्राइडे टॉकीज से हुई बातचीत में बताया कि जब एस रामनाथन का सलमान खान के साथ काम करने का पहला मौका अंजाम तक नहीं पहुंचा तो एक बार फिर से उन्होंने भाईजान को साइन किया, लेकिन इस बार पांच लाख रुपये दिए गए, लेकिन वो फिल्म भी नहीं बन पाई। बता दें कि एस रामनाथन ने देवता, रंगीला रत्न, महान, फैसला, बॉम्बे टू गोवा, दो फूल, फैसला और कहानी एक चोर की समेत कई फिल्में बनाई थी।

Javed Akhtar: सिनेमा में महिला किरदारों के चित्रण पर बोले जावेद अख्तर, माधुरी और श्रीदेवी का भी किया जिक्र

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
अपने साथ बार-बार ऐसा होता देख सलमान खान भी हैरान थे। लॉरेंस के मुताबिक, सलमान ने इस मामले पर कहा था कि रामनाथन कैसे इंसान हैं? वो मुझे रुपये दे देते हैं और फिर कुछ काम ही नहीं करते। लॉरेंस ने 'साजन' फिल्म में कलाकारों की फीस पर भी बात की। उन्होंने बताया कि सलमान खान और माधुरी दोनों को 11-11 लाख रुपए मिले थे। वहीं, संजय दत्त को 12 लाख रुपए की फीस दी गई थी और लॉरेंस को आठ रुपये मिले थे।

Shraddha kapoor: 'स्त्री कब सोती है'? यूजर ने श्रद्धा कपूर से किया सवाल तो अभिनेत्री ने दिया यह मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैंने प्यार किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैंने प्यार किया की बात करें तो यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो दिसंबर 1989 में सिनेमाघरों में आई थी। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। हाल ही में, इस फिल्म को फिर से रिलीज किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान, भाग्यश्री, आलोकनाथ, दिलीप जोशी, हरीश पटेल, मोहनिश बहल और राजीव वर्मा समेत कई कलाकारों ने काम किया है।

Filmmaker Ranjith: कलाकार ने लगाए निर्माता रंजीत पर यौन उत्पीड़न के आरोप, केरल पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें