दिलीप कुमार और मधुबाला अभिनीत फिल्म 'मुगल-ए-आजम' 5 अगस्त 1960 को रिलीज हुई थी। इसका प्रीमियर मुंबई के 'मराठा मंदिर' में हुआ था, जिसमें आने का न्योता सायरा बानो को भी मिला था। सायरा बानो की खुशी का तो ठिकाना नहीं था। फिल्म देखने से ज्यादा खुशी साहब यानी दिलीप कुमार को देखने की थी। सायरा बानो अभिनेता दिलीप कुमार की दीवानी थीं। प्रीमियर में जाने से कई दिनों पहले से उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी थीं। 5 अगस्त को फिल्म की सालगिरह के मौके पर सायरा बानो ने पोस्ट साझा कर बताया था कि उन्होंने कई दिन पहले से अपने बाल और त्वचा को निखारने की कोशिश शुरू कर दी थीं। आज मंगलवार को एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कई और दिलचस्प खुलासे किए हैं।