हेमा मालिनी-धर्मेंद्र-ईशा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@imeshadeol
इनकी लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। दोनों की मुलाकात के.ए अब्बास की फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई थी। हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी 'हेमा मालिनी बियोंड द ड्रीम गर्ल' में इस बारे में बताया है। उन्होंने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा कि उन दिनों उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। इसके चलते प्रीमियर के इंटरवल के दौरान उन्हें स्टेज पर बुलाया गया। इस दौरान ही धर्मेंद्र ने उन्हें पहली बार देखा और उन पर अपना दिल हार बैठे। उस वक्त धर्मेंद्र ने हेमा को देखकर पंजाबी में कहा था, 'कुड़ी बड़ी चंगी है।' हालांकि, हेमा ने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी और बस यह सुनकर आगे बढ़ गई थीं।