अभिनेत्री पूनम पांडे के मौत की खबर महज एक पब्लिसिटी स्टंट साबित हुई है। शुक्रवार को पूनम पांडे की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध था। इनकी मौत को लेकर तरह - तरह की बातें होने लगी। पूनम पांडे ने एक दिन के बाद खुद इस बात का खुलासा लिया किया कि उन्होंने यह प्रचार के लिए किया था। पूनम पांडे के इस पब्लिसिटी स्टंट को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। पूनम पांडे की मौत की यह खबर भले ही पब्लिसिटी स्टंट रहा हो। लेकिन इससे पहले भी फिल्मी सितारों के मौत की अफवाहों ने उनके फैंस को स्तब्ध कर दिया। आइये डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन
2 of 11
धर्मेंद्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
धर्मेंद्र
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साल 2022 में सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई कि धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। इससे पहले यह खबर और वायरल होती, सनी देओल ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया। अभिनेता सनी देओल ने मीडिया के सामने आकर बताया कि उनके पिता और एक्टर धर्मेंद्र जिंदा है और निधन की खबरों को बकवास करार दिया।
विज्ञापन
3 of 11
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन
भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की मौत की अफवाह साल 2016 में आई थी। अफवाह यह थी कि अमेरिका में एक कार दुर्घटना में अमिताभ बच्चन की मौत हो गई है। इस खबर से अमिताभ बच्चन के फैंस को बहुत गहरा आघात लगा लगा था सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे। हालांकि अमिताभ बच्चन ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अमिताभ बच्चन के मौत की अफवाह कई बार सोशल मीडिया पर उड़ चुकी है।
4 of 11
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान
साल 2017 में एक फ्रेंच वेबसाइट ने खबर छापी है कि अभिनेता शाहरुख खान की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। इस अफवाह पर देश विदेश में शाहरुख खान के फैंस सकते में आ गए हैं। इसे अफवाह बताने की बजाय फ्रांस के सिविल एविएशन ने भी शाहरुख की मौत पर एक बयान जारी कर डाला है। फ्रेंच वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना के जन्मदिन के कुछ ही घंटों बाद जेट गल्फस्ट्रीम जी 550 क्रैश हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख एक बिजनेस मीटिंग करने गए थे और खराब मौसम की वजह से लौटते हुए उनका जेट क्रैश हो गया।
विज्ञापन
5 of 11
फरीदा जलाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरीदा जलाल
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल के निधन की खबरें साल 2017 में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। इस वायरल खबरों से परेशान होकर फरीदा जलाल ने खुद मीडिया के सामने आकर अपनी जिंदा होने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया था कि वह सही सलामत हैं।
विज्ञापन
6 of 11
मुमताज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुमताज
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज की मौत की खबर साल 2019 में उड़ी, जिसपर अभिनेत्री ने नाराजगी जताई थी। मुमताज ने कहा था, 'मैं एकदम ठीक हूं। अभी जिंदा हूं। मुझे खुशी है। मुझे समझ नहीं आता कि क्यों कोई जानबूझकर ऐसा कर रहा है। यह कैसा मजाक है? इस खबर ने मेरे परिवार को हिलाकर रख दिया था। सभी ने मुझे फोन किया था। मेरे चाहने वाले दुनिया के अलग-अलग कोनों से हैं, उन्हें इस खबर से बहुत आघात पहुंचा और मुझे भी बहुत परेशानी हुई।’
साल 2015 में शक्ति कपूर की मौत की अफवाह व्हाट्सएप पर खूब वायरल हुई। वायरल खबरों में बताया गया कि शक्ति कपूर की खंडाला जाते वक्त एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस खबर पर शक्ति कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'क्या कूल हैं हम 3' की बैंकॉक से शूटिंग खत्म करने के बाद घर लौटा ही था। दोस्त मुझे कॉल करने लगे और मेरी आवाज सुनकर रोने लगे। डेविड धवन और रूमी जाफरी भी चिंतित हो उठे। मैंने लोगों को बहुत समझाया कि मुझे कुछ नहीं हुआ और मैं बिलकुल ठीक हूं तब जाकर सबकी जान में जान आई।'
अभिनेता आयुष्मान खुराना भी अपने मौत की अफवाह से काफी परेशान हो गए थे। साल 2013 में आयुष्मान खुराना के बारे में इंटरनेट पर यह खबरें आईं कि एक परिवार के साथ स्विटज़रलैंड में छुट्टियां मनाने गए आयुष्मान खुराना का स्नो बोर्डिंग करने के दौरान एक्सीडेंट हो गया और उनकी मौत हो गई। यह खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई और सब आयुष्मान खुराना को श्रद्धांजलि देने लगे।
साल 2014 में हनी सिंह की मौत की खबर ने पूरे देश में हलचल मचा दी। हनी सिंह के मौत की अफवाह उड़ी कि रोड एक्सीडेंट में उनकी की मौत हो गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें हनी सिंह की तरह दिखने वाला एक युवा अचेत अवस्था में नजर आ रहा था और दावा किया गया कि हनी सिंह की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। बात में पता चला कि हनी सिंह सुरक्षित हैं और वह तस्वीर उन्हीं के गाने 'ब्रिंग मी बैक' का स्नेप शॉट है।
छोटे परदे के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले अभिनेता मंदार चंदवादकर के मौत की खबर साल 2022 में उड़ी। इस अफवाह के बाद मंदार चंदवादकर के बाद मंदार चंदवादकर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस तरह की अफवाहों को तूल मत दीजिए। मैं अभी काम कर रहा हूं, इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं।
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिव्यांका त्रिपाठी
छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के भी मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर साल 2017 में खूब वायरल हुई थी। इस वायरल खबर से दिव्यांका त्रिपाठी काफी परेशान हो गई थी और उनके फैंस को भी गहरा आघात लगा था। इस वायरल खबर के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्वीट कर लोगों को बताया कि वह सही सलामत हैं, उनके मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।