फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' का दमदार टीजर जारी, सैफ अली खान की खलनायकी ने दहलाया दर्शकों का दिल

Fri, 16 Aug 2024 05:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवरा में सैफ अली खान - फोटो : एक्स
अभिनेता सैफ अली खान आज 54वां अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके अभिनेता के फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। सैफ अली खान इन दिनों 'देवरा' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया है। वहीं अब अभिनेता के जन्मदिन पर 'देवरा' के निर्माताओं ने फिल्म से सैफ अली खान के किरदार 'भैरा' की पहली झलक साझा की। उन्होंने एक टीजर वीडियो साझा किया, जिसमें खलनायक के रूप में अभिनेता की दमदार झलक देखने को मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
देवरा में सैफ अली खान - फोटो : एक्स: @DevaraMovie
निर्माताओं की और से सोशल मीडिया पर एक क्लिप वीडियो साझा की है है, जो अब वायरल भी हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि शिकार के लिए निकले सैफ अली खान बेहद आक्रामक हैं। अपने एक्स हैंडल पर देवरा के निर्माताओं ने एक क्लिप साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उनकी उपस्थिति तबाही का जश्न है। शिकार पहले से कहीं ज्यादा क्रूर होगा। वीडियो की शुरुआत सैफ अली खान के लड़ाई के दृश्य से होती है। वे जंगल में भागते हुए दिखाई देते हैं और माना जा रहा है कि वह बहुत तेज हैं। ऐसा लगता है कि भैरा का किरदार बहुत आक्रामक है।
विज्ञापन

3 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
इससे पहले अपने एक्स हैंडल पर देवरा के निर्माताओं ने फिल्म से सफी अली खान का फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा किया था। पोस्टर में सैफ अली खान पीछे से दिखाई दे रहे हैं और लिखा, 'सैफ अली खान सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज शाम 4:05 बजे भैरव की एक छोटी सी झलक देखें। हाल ही में जूनियर एनटीआर ने भी बताया था कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है। सुपरस्टार ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे निर्देशक कोराताला शिवा के साथ सेट पर खड़े नजर आ रहे थे।

4 of 5
फिल्म 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। 'चुट्टमल्ले' और 'फियर सॉन्ग' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अब निर्माता फिल्म के तीसरे गाने की रिलीज की तैयारियां कर रहे हैं। इसके बारे में फैंस को भी जानकारी दी गई थी। इससे पहले 'देवरा' के फोटोग्राफी के निदेशक रतनवेलु आईएससी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट के साथ एक स्थान की तस्वीर साझा की थी। पोस्ट में लिखा था, 'अनिरुद्ध रविचंदर से एक शानदार ओपनिंग गीत फिल्माया जा रहा है। एक रॉ विजुअल स्टाइल के साथ होगा 'देवरा'। जूनियर एनटीआर, ग्रेस और स्टाइल के साथ क्या शानदार मूवमेंट है। प्रशंसक पागल हो जाएंगे।' अपने पोस्ट में क्रू मेंबर ने यह भी पुष्टि की कि गणेश आचार्य गाने की कोरियोग्राफी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @devaramovie
'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें