श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' गुरुवार 15 अगस्त के अवसर पर रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले ही दिन तूफानी पारी शुरू कर दी है। इसके ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पहले ही दिन फिल्म ने शाहरुख खान की पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की शानदार शुरुआत से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव बेहद खुश हैं। उन्होंने पोस्ट साझा कर प्रशंसकों का आभार जताया है।