जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। कथित तौर पर अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में सैफ अली खान और राम्या कृष्णा जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री चैत्रा राय स्टार कास्ट में शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की जाएगी। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।