जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान के अभिनय वाली फिल्म 'देवरा' को रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। फिल्म को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म पहले दिन के प्रदर्शन को बरकरार रख पाने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके परिणामस्वरूप दूसरे दिन 53.70 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ इसका कलेक्शन आधे से भी कम हो गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह पार कर लिया है। चलिए जानते हैं फिल्म के आठवें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।