दिल्ली के फिल्ममेकर्स दीपिका नारायण भारद्वाज, नीरज कुमार और शोनी कपूर की लगातार चर्चा में बनी हुई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इंडियाज सन्स’ आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस डॉक्यूमेंट्री का विषय हैं, उन पुरुषों का जीवन संघर्ष जो कतिपय महिलाओं द्वारा झूठे मामलों में फंसा दिए गए। दीपिका सामाजिक कार्यकर्ता हैं और निर्भया कांड के बाद बदले गए कानूनों के दुरुपयोग को लेकर लगातार काम कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया पेज पर ऐसी शिकायतों की भरमार आज भी रहती है।