हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारतीय दर्शकों को लुभा रही है। फिल्म को लेकर इसके रिलीज से पहले ही भारतीय दर्शकों में उत्साह देखा गया था, जो अब बॉक्स ऑफिर पर भी दिख रहा है। फिल्म का एक्शन और कॉमेडी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के कलेक्शन की ओर कदम बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने भारत में सातवें दिन कुल कितना कलेक्शन किया है।
सातवें दिन का कलेक्शन
फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, ये कमाई कल की अपेक्षा कम है, लेकिन फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ अभी भी बनाए रखी है।
4 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का कुल कलेक्शन
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 87.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। वहीं, हाल ही में इसने 50 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार किया है।
तीन भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म
भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन के अलावा रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। इन कलाकारों के अभिनय की खूब सराहना हो रही है। सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'औरों में कहां दम था'