अभिनेत्री दलजीत कौर और निखिल पटेल का विवाद किसी से छिपा नहीं है। दलजीत और निखिल की शादी में दरार आ गई है। अभिनेत्री ने अलग हुए पति निखिल पर बेवफाई का आरोप लगाया है और कई मौकों पर उनकी आलोचना भी की है। वहीं, दूसरी ओर निखिल ने अभिनेत्री के साथ अपनी शादी को मानने से इनकार कर दिया है और इसे 'केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम' बताया है। दोनों लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि दलजीत और निखिल ने पिछले साल मुंबई में शादी की थी और इस साल की शुरुआत में अभिनेत्री बेटे जेडन के साथ मुंबई लौट आई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अलग हुए पति निखिल पटेल की कथित गर्लफ्रेंड सफीना नजर की आलोचना की। एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे मन में दो सवाल हैं। पहला यह कि अगर वह आज जो कुछ भी कर रहे हैं, उससे पहले से ही खुश थे, तो उन्होंने मुझसे शादी क्यों की? शायद, तब उन्हें इस तरह की पब्लिसिटी नहीं मिलती। दूसरा, जो लोग बोलते हैं न के एक लड़की ही लड़की की जिंदगी बर्बाद करती है, सही बोलते हैं। मैं उसे दोष नहीं दे रही हूं, मुझे लगता है कि मुझे उसे दोष देना चाहिए। जब पति-पत्नी के बीच कोई समस्या चल रही हो तब तो वैसे भी वो लोग एक दूसरे के बारे में कुछ अच्छा नहीं कहेंगे, ऐसे में किसी तीसरे इंसान को वह खाली जगह पूरी नहीं करनी चाहिए। यह नैतिक रूप से गलत है।'
4 of 5
दलजीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet
इसके अलावा, अभिनेत्री ने निखिल की कथित प्रेमिका के शादीशुदा होने और फिर भी उनकी शादी को बर्बाद करने के लिए फटकार लगाई। दलजीत कहती हैं, ‘आप खुद शादी शुदा हो, पति है, दो बच्चे हैं और किसी और के पति का खालीपन भर रहे हो? क्यों? यह सवाल जिंदगी भर मेरे दिल में रहेगा। मुझे नहीं लगता कि वह जो कर रही हैं उसे करने की जरूरत है, क्या पता, होगा उनका कोई कारण शायद?’
बातचीत के दौरान एक यूजर ने दलजीत से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सफीना का सामना किया है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘नहीं, मैंने उनसे बात नहीं की। क्या बात करूं उनसे? वो कोई 12-15 साल की बच्ची थोड़ी हैं। 30 साल की हैं और दो बच्चों की मां हैं। क्या पता, शायद उनके पश्चिमी संस्कृति में यह सब स्वीकार होगा। मुझे नहीं पता। जैसा हम बोलते हैं वैसा अभी भी हो रहा है। यह बहुत दुख की बात है। मैं अब नहीं रोऊंगी।’ Bollywood News: The Buckingham Murders के ट्रेलर लॉन्च पर करीना ने बताए फिल्म से जुड़े राज!