फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalljiet Kaur: पति निखिल के जन्मदिन पर दलजीत कौर ने साझा कीं शादी की तस्वीरें, लिखा भावुक कर देने वाला नोट

Fri, 02 Aug 2024 11:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दलजीत कौर ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर निखिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने निखिल पर उन्हें दुख पहुंचाने का आरोप लगाया। दलजीत अपने बेटे के साथ केन्या से भारत वापस आ गई हैं। दलजीत कौर की यह दूसरी शादी थी। 
विज्ञापन
1 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री और उनके पति निखिल पटेल के बीच क्या चल रहा है, ये किसी से छुपा नहीं है। मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाली दलजीत और और उनके पति ने पहले ही तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते रहते हैं। मगर हाल ही में दलजीत ने निखिल के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर भावुक कर देने वाला नोट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
दलजीत कौर ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर निखिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने निखिल पर उन्हें दुख पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, 'पिछले साल, पिछली रात, मैंने आपके परिवार के सभी सदस्यों को लंदन के उस एशियाई रेस्तरां में एक डिनर के लिए बुलाया था। आपकी पत्नी के रूप में उस शाम की मेजबानी करना काफी अच्छा था। डिनर के बाद अपने डेस्टिनेशन का खुलासा किए बिना हम आपके जन्मदिन पर रुकने के लिए बीकन्सफील्ड चले गए। होटल तय करने में मुझे कई दिन लग गए क्योंकि मैं चाहती थी कि यह आपके लिए एक स्पेशल दिन हो। हमारी शादी के बाद यह आपका पहला जन्मदिन था और मैं बहुत एक्साइटेड थी।'
विज्ञापन

3 of 5
निखिल पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'आज जब मेरे चेहरे पर आंसू बह रहे हैं, मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं। ह हर कोई कहता है कि मुझे ठीक होना शुरू कर देना चाहिए। मगर आप मेरे सभी घावों को फिर से खोल रहे हैं और उन्हें फिर से खून बहा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी समझ पाऊंगी। आप जो करते हैं वही करते हैं और जिस तरह से करते हैं, वैसा ही करते हैं।'


4 of 5
दलजीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
'मेरे सामान को आपके पीआर लेखों के माध्यम से दी गई तारीख से बहुत पहले स्टोरेज हाउस में भेजने से लेकर उस दीवार को पोंछने तक, जिस पर मैंने महीनों तक अपने चूड़े से पेंटिंग की थी। इसे मैं बहुत पसंद करती हूं। आपके पास मुझे चोट पहुंचाने के प्रभावशाली तरीके हैं। मुझे पता है कि आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है। आप जल्द ही और भी तरीके खोज लेंगे। वैसे जेडन अभी भी आपको पापा कहता है। यह शर्म की बात है कि मुझे अपने 10 साल के बच्चे को यह भावना भूलने के लिए सिखाना पड़ रहा है। आपने मुझसे इतने बड़े पैमाने पर शादी की है कि मेरा बच्चा आपकी तरह उस याद को मिटा नहीं सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
दलजीत अपने बेटे के साथ केन्या से भारत वापस आ गई हैं। दलजीत कौर की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी शालीन भनोट से हुई थी। मगर साल 2015 में शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद दोनों अलग हो गए थे। 

Inside Out 2: 'इनसाइड आउट 2' ने 'द एवेंजर्स' को पछाड़ा, ऑल-टाइम वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 में बनाई जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें