फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ को पसंद आया सलमान खान के भांजे अयान का गाना, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कही ये बात

Fri, 02 Aug 2024 10:58 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अयान के इस म्यूजिक वीडियो पर कैटरीना ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अयान और टीम को इस गाने के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan/katrinakaif
सलमान खान बॉलीवुड फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी एक झलक ही किसी गाने या फिल्म के लिए फैंस के मन में जबर्दस्त उत्सुकता पैदा कर देती है। हाल में ही उनके भांजे अयान अग्निहोत्री ने एक म्यूजिक वीडियो 'पार्टी फीवर' से डेब्यू किया है। सलमान ने भी इस वीडियो में नजर आए हैं। गाना दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इसके रिलीज होते ही कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। अब इस कड़ी में कैटरीना कैफ का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @ katrinakaifni
पर्दे पर कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। दोनों कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए हैं। पिछले साल रिलीज हुई टाइगर 3 में भी दोनों साथ नजर आए थे। ऐसे में अब अयान के इस म्यूजिक वीडियो पर कैटरीना ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अयान और टीम को इस गाने के लिए बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो साझा करते हुए लिखा,”बधाई को अयान। यह शानदार है।”
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान अक्सर परिवार के सदस्यों के कामों को समर्थन देते और प्रमोट करते नजर आते हैं। उन्होंने इससे पहले अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री को प्रमोट किया थ, जब उन्होंने ‘फर्रे’ से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अयान के इस गाने को प्रमोट करते हुए म्यूजिक वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "पार्टी फीवर आउट नाउ! एवरीवेयर, म्यूजिक वीडियो देखना मत भूलना।"

Box Office Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन का धमाल जारी, सुस्त पड़ी कल्कि 2898 एडी, बैड न्यूज का हुआ बुरा हाल

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
अयान का ये 'पार्टी फीवर' गाना काफी ट्रेड कर रहा है। इसमें अयान और गायिका पायल देव हैं। गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और उन्हें झूमने पर मजबूर कर रहा है। गाने में कुछ देर के बाद सलमान खान की एंट्री होती है और वो अयान को अग्नि के रूप में पेश करते हैं। बताते चलें कि अयान सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। 
ग्रीस में छुट्टियां मना रहीं कृति सेनन का दिखा हॉट अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
बात करें सलमान के वर्क फ्रंट की तो, इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म सिकंदर को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ ‘पुष्पा 2’ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। 
Kanye West: आखिरकार कान्ये वेस्ट के मालिबू स्थित घर को मिला खरीददार, हर कमरे से दिखता है प्रशांत महासागर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें