Dhurandhar 2 Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2', 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' लगी हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 'धुरंधर 2' की धूम है। जानिए सभी फिल्मों का मंगलवार का कलेक्शन।
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 27वें दिन भी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी यह फिल्म अच्छा कर रही है। धीमी रफ्तार से 'डकैत' का कलेक्शन भी जारी है। 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन कुछ खास नहीं है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ का अब तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए ‘धुरंधर 2’ ने 27वें दिन 7.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसका कलेक्शन 5.20 करोड़ रुपये था। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये थी। तीसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1095.67 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@Jio Studios
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन किया है। 27 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1727.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म जल्द ही ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपए है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'दंगल' से काफी पीछे है।
4 of 5
फिल्म डकैत
- फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit
'डकैत' का कलेक्शन
साउथ की फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पांचवें दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 25.50 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई है। इसमें मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष के अलावा फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी नजर आए हैं। इसकी कमाई पर 'धुरंधर 2' का असर पड़ा है।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की कमाई
हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की कमाई अब घटने लगी है। भारत में यह 26 मार्च को रिलीज हुई थी। 20वें दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सोमवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसने 20.30 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में इसने 24.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.85 करोड़ रुपये हो गया है।