फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: फोटोशॉप करने पर खूब ट्रोल हुईं करीना कपूर, लोग बोले-उम्र क्यों छुपाना, किसे बेवकूफ बना रही हैं

Thu, 04 Apr 2024 06:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'क्रू' आखिरकार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को शुरुआती तौर पर समीक्षकों और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेत्री की तिकड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब फिल्म की सफलता का आनंद लेते हुए अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ओजी दिवा के रूप में पहचानी जाने वाली करीना कपूर खान को इस बार आलोचना का सामना करना पड़ा। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। नेटीजंस का मानना है कि करीना ने खुद को जवान दिखाने के लिए तस्वीर की एडिटिंग की है।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर इस तस्वीर में एक ब्रांड का प्रमोशन करती दिखीं है। तस्वीर में अभिनेत्री काफी स्लिम नजर आ रही हैं और उनका चेहरा भी काफी पतला लग रहा है। ऐसे में यूजर्स करीना को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, "खुद को छोटी दिखाने की क्या जरूरत है। इंसान की उम्र का बढ़ना कोई गलत बात नहीं है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्होंने हमें बेवकूफ समझ लिया है लगता है।" एक और यूजर ने लिखा, "अरे यह तो बहुत ही बुरी तरह से फोटोशॉप किया गया है। झुर्रियां छुपाने की क्या जरूरत है। यह तो उम्र की खूबसूरती है।"

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
यह पहली बार नहीं है जब बेबो पर उनकी तस्वीरों को फोटोशॉप करने का आरोप लगा है। कुछ दिनों पहले, उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें नेटिजेंस ने बताया था कि कैसे उनके बगल का दरवाजा भी फोटोशॉप की वजह से अलग लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं बात करें फिल्म की तो 'क्रू' में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन एयर होस्टेस की भूमिका में नजर आई हैं। राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित डकैती कॉमेडी फिल्म आज शुक्रवार को स्क्रीन पर रिलीज हुई। 'क्रू' में अभिनेता दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं। इसका निर्माण रिया कपूर, अनिल कपूर, एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने किया है।

No Entry 2: नो एंट्री 2 में हुई इन तीन दमदार अभिनेत्रियों की एंट्री, वरुण, अर्जुन और दिलजीत संग मचाएंगी धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें