मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर अपने जोक्स और बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में, वह फिर से सुर्खियों में आ गए, जब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा उन पर मुकदमा करने की अफवाहें फैलीं और कुणाल ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह सलमान खान पर बनाए गए जोक्स को लेकर कोई माफी नहीं मांगेंगे।