फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन कैसा रहा ‘कॉकटेल 2’ का हाल? ‘मां इंटी बंगारम’ दे रही टक्कर

Sat, 20 Jun 2026 07:03 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cocktail 2 Box Office Collection: इस शुक्रवार रिलीज हुई शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने दूसरे दिन भी ठीक-ठाक कारोबार कर लिया है। यहां जानिए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी अपडेट।
विज्ञापन
1 of 4
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। हालांकि, पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई करते हुए 10,835 शोज से 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

इस खबर में जानिए फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की। क्या इसकी कमाई में गिरावट आई? या इसने दूसरे दिन, पहले दिन से भी बेहतर कलेक्शन किया?

 

विज्ञापन

2 of 4
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : X

दूसरे दिन कितनी हुई कमाई?

शुक्रवार को 13.50 करोड़ का कारोबार करने के बाद दूसरे दिन शनिवार को ‘कॉकटेल 2’ ने 6 करोड़ 21 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, देर रात तक इस कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने काे मिलेगी। ऐसे में उम्मीद है कि यह फिल्म अपने पहले दिन के कलेक्शन को पार कर सकती है। 

विज्ञापन

3 of 4
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : x

रात में बढ़ती है ऑक्यूपेंसी 

अमूमन हर फिल्म की ऑक्यूपेंसी इवनिंग और नाइट शोज में बढ़ती है। कॉकटेल 2 के साथ भी कुछ ऐसा ही है। बात करें पहले दिन की तो फिल्म की ऑक्यूपेंसी कुछ इस तरह थी।

पहले दिन की ऑक्यूपेंसी

सुबह  11.08 प्रतिशत
दोपहर  21.38 प्रतिशत
शाम  23.69 प्रतिशत
रात  37.62 प्रतिशत
कुल  24.57 प्रतिशत
 

वहीं दूसरे दिन ऑक्यूपेंसी (अब तक) 

सुबह - 13.23% प्रतिशत
दाेपहर - 31.38% प्रतिशत
कुल अब तक - 22.31 प्रतिशत

विज्ञापन

4 of 4
मां इंटी बंगारम - फोटो : X

‘मां इंटी बंगारम’ भी हुई रिलीज

‘कॉकटेल 2’ के अलावा शुक्रवार को सामंथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन देशभर में 5 करोड़ 35 लाख रुपये कमाए। वहीं ग्लोबल कलेक्शन के मामले में यह काफी आगे निकल गई। ग्लोबल कलेक्शन जोड़ दिया जाए तो ओपनिंग डे पर फिल्म का कुल कारोबार 13.15 करोड़ रुपये का रहा। जबकि दूसरे दिन ‘मां इंटी बंगारम’ ने खबर लिखे जाने तक 4 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।


इन फिल्मों से भी मुकाबला 

  • दिलजीत, शरवरी और वेदांग अभिनीत 'मैं वापस आऊंगा'
  • कंगना रनौत अभिनीत 'भारत भाग्य विधाता'
  • महाअक्षय अभिनीत ‘हॉन्टेड 3डी’
  • रामचरण और जान्हवी अभिनीत ‘पेद्दी’
  • वरुण-मृणाल और पूजा अभिनीत ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 
 

शाहिद , कृति और रश्मिका स्टारर यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सैफ, दीपिका और डियाना की फिल्म 'कॉकटेल' का स्प्रिचुअल सीक्वल है। फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें