फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: ‘सुपरमैन’ फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आईं सारा अली खान, शाही अंदाज में साझा की कई तस्वीरें

Thu, 18 Jun 2026 10:07 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan with Henry Cavil: पटौदी खानदान की युवा राजकुमारी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने एक इवेंट से अपने शाही अंदाज की तस्वीरें साझा की हैं। यहां उनके साथ एक मशहूर हॉलीवुड एक्टर हेनरी कैविल भी नजर आए। डालिए तस्वीरों पर एक नजर…
विज्ञापन
1 of 1
सारा अली खान और हेनरी कैविल - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार की शाम हॉलीवुड और बॉलीवुड का शानदार संगम देखने को मिला। जब ‘सुपरमैन’ फेम एक्टर हेनरी कैविल और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों कलाकार एक लग्जरी वॉच ब्रांड के इवेंट में शामिल हुए।

इवेंट में पटौदी खानदान की युवा राजकुमारी सारा अली खान अपने शाही अंदाज में नजर आईं। सारा ने इवेंट से कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। डालिए एक नजर…



इवेंट में सारा हॉलीवुड स्टार हेनरी कैविल के साथ नजर आईं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, ‘एक शाही शाम..’



सारा ने इस खास इवेंट के लिए मोनोक्रोमैटिक आइवरी आउटफिट चुना। इसके साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती और शालीनता का बेहतरीन मेल पेश किया।



उनके लुक में एक तरफ जहां विंटेज चार्म था वहीं दूसरी तरफ आधुनिक भव्यता भी नजर आई। उन्होंने रिच टेक्सचर वाले ट्वीड-स्टाइल फैब्रिक से बनी स्ट्रक्चर्ड मिडी-लेंथ शीथ ड्रेस पहनी थी। जिसमें स्कूप नेकलाइन उनके लुक को और आकर्षक बना रही थी।



इस अंदाज को और निखारने के लिए उन्होंने अपने कंधों पर मैचिंग ब्लेजर कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक में एक रॉयल टच जोड़ दिया। बात करें सारा की एक्सेसरीज की तो वो भी उतने ही स्टाइलिश और आकर्षक थे। अभिनेत्री ने कढ़ाई वाला पाउच बैग, क्रिस्टल बकल से सजे पॉइंटेड-पंप्स और ब्रोच के साथ अपने लुक को खास बनाया।



बता दें, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान मशहूर पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। इससे पहले भी सारा साल 2019 में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में जगह बना चुकी हैं।



करियर की बात करें तो हाल ही में वो फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें