ओपेनहाइमर
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओपेनहाइमर' के एडल्ट सीन पर मचे बवाल को लेकर सिलियन मर्फी ने हालिया इंटरव्यू में कहा है, 'फिल्म में एडल्ट सीन महत्वपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि जीन टैटलॉक के साथ उनका रिश्ता फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण भावनात्मक हिस्सों में से एक है।' सिलियन ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अगर वे कहानी की कुंजी हैं, तो वे सार्थक हैं। सुनो, कोई भी उन्हें करना पसंद नहीं करता, वे हमारे काम का सबसे अजीब हिस्सा हैं। लेकिन कभी-कभी आपको इसके साथ आगे बढ़ना पड़ता है।'