फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandu Champion: आपके दिलों को जीतने आ रहा है ‘चंदू चैंपियन’, कार्तिक ने पोस्टर साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह

Wed, 15 May 2024 11:44 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सुपर स्टार कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों में उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज वहीं कार्तिक आर्यन ने अपने फिल्म के पोस्टर को अपने फैंस के संग साझा किया है। आइए आपको बताते हैं 'चंदू चैंपियन' के अवतार में कार्तिक कैसे लग रहे हैं --
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से एक हैं जो अपनी हर फिल्म के लिए अपना पूरा लुक बदल लेते हैं। वे किसी भी किरदार को निभाते हुए उसे जीने की पूरी कोशिश करते हैं और उनकी यही कोशिश उनकी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के पोस्टर में भी झलक रही है। कार्तिक ने अपने आने वाली फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, 'चैंपियन आ रहा है'। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन आगे लिखते हैं, ' मेरे लिए ‘चंदू चैंपियन’ एक कठिन फिल्म रही है। आज इस फिल्म के पोस्टर को आपलोगों के संग साझा करते हुए मैं गौरवान्वित महूसस कर रहा हूं। यह फिल्म सच में मेरे करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है'। 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं  ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन के अगर लुक की बात करें तो वे पोस्टर में काफी शर्टलेस नजर आ रहे हैं। फिल्म के नाम के हिसाब से कार्तिक का कसरती बदन पोस्टर में साफ-साफ दिख रहा है। पसीना और धूल-मिट्टी से तरबतर हुए कार्तिक ‘चंदू चैंपियन’ की पोस्टर में दौड़ते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन ने आज अपनी ‘चंदू चैंपियन’ के पोस्टर को साझा करते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होने जा रही है। दर्शक अभी से ही कार्तिक की इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें