राजेश खन्ना
- फोटो : ट्विंकल खन्ना इंस्टाग्राम
राजेश खन्ना
पचास और साठ के दशक के बेहतरीन अभिनेता राजेंद्र कुमार ने एक मुंबई कार्टर रोड पर एक घर लिया था। उस वक्त वहां के किरायदारों ने ये अफवाह उड़ा दी थी कि घर में भूतों का बसेरा है। इस अफवाह के बाद राजेंद्र कुमार ने यह घर 65 हजार में खरीद लिया। इस के बाद उनका करियर बहुत तेजी से ऊपर चढ़ा और उन्होंने दशकों तक कई बेहतरीन फिल्में दे कर फिल्मी दुनिया में राज किया। वह जुबली कुमार के नाम से मशहूर हो गए । हालांकि चार दशक लंबे करियर में एक वक्त ऐसा भी आया, जब उन्हें ये घर बेचना पड़ा। उनके इस घर को तब राजेश खन्ना ने खरीदा था। राजेश का फिल्मी करियर तब शुरू ही हुआ था और उन्होंने सोचा कि अगर वह यह घर खरीद लें तो उनके करियर में भी राजेंद्र कुमार की तरह चार चांद लग जाएंगे। इसके बाद उन्होंने यह घर राजेंद्र कुमार से खरीद लिया।
Urvashi Dholakia: अपनी इमेज बदलने को बेताब हैं 'कोमोलिका', बोलीं- बस बहुत हो गया अब नेगेटिव रोल नहीं करूंगी!