आज के दौर में मनोरंजन जगत के सितारे अपनी फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब वो हर मुद्दे कर अपनी राय भी रखते हैं। साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों को प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। इन दिनों बॉलीवुड और साउथ के बीच जंग छिड़ी हुई है, जिसकी वजह बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी का बयान है। अरशद वारसी ने हाल ही में प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी पर टिप्पणी की। उन्होंने इस फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म में प्रभास जोकर की तरह लग रहे थे, अब इस पर जबरदस्त जंग छिड़ चुकी है। अरशद को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, अरशद अपने विवादित बयान के लिए ट्रोल होने वाले पहले कलाकार नहीं हैं, उनसे पहले भी कई सितारे विवादित बयानों के कारण मुश्किल में पड़ चुके हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...