ऐसा माना जाता है कि बच्चों के नाम का असर उनके व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसलिए माता-पिता हमेशा बच्चों के लिए बेहतर नाम का चुनाव करते हैं, जिससे उनके जीवन पर अच्छा असर पड़े। कुछ माता- पिता वेद पुराणों के आधार पर अपने बच्चे का नाम रखते जिससे उसके जीवन में सकारात्मकता आए और उसे यश प्राप्त हो। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने बच्चे का नाम वेद पुराणों के आधार पर रखा है।