ईद के दिन सिनेमाघर दर्शकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया था। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का क्रेज कल फैंस के बीच खूब देखने को मिला था। कलाकारों के फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी। वहीं, अजय देवगन की 'मैदान' की भी लोग खूब तारीफें कर रहे है। इन सब के बीच 'क्रू' भी मजबूती से सिनेमाघरों में डटी हुई थी। तो आइए जानते हैं कि ईद के मौके पर किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया था।