फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'देवरा', बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे' का आतंक है बरकरार

Thu, 03 Oct 2024 08:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्त्री 2, देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमाघरों में इस समय साउथ और बॉलीवुड फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। एक तरफ मैदान में 'स्त्री 2' है, जो रिलीज के इतने दिनों बाद भी पैसों की बारिश कर रही है। वही, दूसरी ओर जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा है, जो रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, 'स्त्री 2' के आगे 'देवरा' भी घुटने टेकते नजर आ रही है। शानदार ओपनिंग के बाद देवरा सिनेमाघरों में संघर्ष करती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को थिएटर में किस फिल्म ने कितना दम दिखाया है...
विज्ञापन

2 of 5
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' बारिश की वो फुहार बन कर आई थी, जिसने थिएटर मालिकों को खुश कर दिया है। लंबे समय से सिनेमाघर एक बड़े हिट की तलाश में था। 'स्त्री 2' ने यह बात साबित कर दी है कि अच्छी कहानी और कॉमेडी से दर्शकों को आसानी से सिनेमाघरों में खींचा जा सकता है। फिल्म ने शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को भी पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
फिल्म के कमाई की बात करें तो 'स्त्री 2' ने रिलीज के 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 591.33 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है और 600 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है।

4 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'आरआरआर' के बाद दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर 'देवरा' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर ली है। फिल्म में अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी। हालांकि, फिल्म को 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए काफी जूझना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
बात करें फिल्म की कमाई की तो छठे दिन फिल्म ने 17.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लिया है। इसने अब तक 205.18 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।  फिल्म निर्माताओं के लिए यह थोड़ी राहत की बात हो सकती है।

Achint Kaur Mother Death: 'जमाई राजा' फेम अचिंत कौर की मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें