फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों का हो चुका है भयंकर हादसों से सामना, बाल-बाल बची है जान

Thu, 03 Oct 2024 12:49 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ये सितारे हो चुके हैं हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अभिनेता गोविंदा खुद की ही रिवॉल्वर से गोली चलने की वजह से घायल हो गए। हालांकि, गोली उनके पैर में लगी और वह सुरक्षित है। ऐसे ही कई हादसे कुछ अन्य सितारों के साथ भी हो चुके हैं, जिसमें से ज्यादातर फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए और सड़क पर हुई दुर्घटना के चलते घायल हुए हैं। आइए आज उन कलाकारों के बारे में जानते हैं, जो कभी ना कभी, किसी ना किसी हादसे का शिकार हुए हैं और बाल-बाल बच के निकले हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
हेमा मालिनी - फोटो : ANI
हेमा मालिनी 
साल 2015 में अभिनेत्री हेमा मालिनी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भयानक हादसे में  हेमा बाल-बाल बची गई थीं। अभिनेत्री को काफी चोट भी आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक  उनके चेहरे पर कई सारे टांके भी लगे थे। 
Dhoom 4: अयान मुखर्जी संभालेंगे 'धूम 4' के निर्देशन की कमान! रणबीर कपूर के साथ फिर मचाएंगे धमाल?

 
विज्ञापन

3 of 6
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
शबाना आजमी 
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी की कार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके सिर और हाथ में चोटें आई थीं। हादसे के दौरान उनके पति जावेद अख्तर भी उनके साथ थे, हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। 

 

4 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के एक्शन स्टार कहे जाने वाले जॉन अब्राहम फिल्म 'पागलपंती' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे।  अभिनेता एक एक्शन सीन करते हुए घायल हुए थे। इस हादसे में उनके हाथों में चोट लगी थी, हालांकि, यह चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं थी और वह जल्दी ही ठीक भी हो गए थे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इसी तरह के हादसे का शिकार हो चुके हैं। अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी चोट आई थी। यह चोट उन्हें एक एक्शन सीन शूट करते समय लगी थी। कहा जाता है कि वह बाइक चला रहे थे और संतुलन बिगड़ने के कारण फिसलकर चोटिल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम @sonu_sood
सोनू सूद 
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी भयानक सड़क हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाईवे से गुजर रहे थे तभी उनकी कार में अचानक से आग लग गई। सोनू को जैसे ही इसकी खबर लगी उन्होंने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
आसिम-करण वीर के बीच तनातनी जारी, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें