फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: वीकएंड पर TBMAUJ की कमाई में मामूली सुधार, जानें फाइटर समेत बाकी फिल्मों का हाल

Mon, 19 Feb 2024 08:11 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस को इसका इंतजार था। इस फिल्म के साथ रजनीकांत की 'लाल सलाम' ने भी थिएटर्स में एंट्री की है। वहीं, जनवरी के महीने में रिलीज हुई फाइटर अब भी थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। तो आइए जानते हैं कि वीकएंड पर कैसा रहा इन फिल्मों का हाल...
विज्ञापन

2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर ने एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है, जिसे सिफ्रा नाम की रोबोट से प्यार हो जाता है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले हफ्ते ठीक ठाक बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वही, वीकएंड की बात करें तो फिल्म ने 10वें दिन छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इस तरह फिल्म ने कुल 58.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब देखना है कि क्या फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ने में कामयाब होती है या नहीं।

4 of 5
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'फाइटर' के साथ ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक नया तोहफा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 25वें दिन  2.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, फिल्म ने अब तक 206.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सलाम - फोटो : insta
ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी 'लाल सलाम' का क्रेज अब दर्शकों के सिर से उतर चुका है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई थी, लेकिन अब फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ नहीं उमड़ पा रही है। इस फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आए हैं। फिल्म ने  10वें दिन 41 लाख रुपये की कमाई की है, इस तरह फिल्म ने अब तक 16.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Ayesha Takia: 'फिल्में करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मेरी परवाह न करें', बॉलीवुड में कमबैक पर बोलीं आयशा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें