बहुप्रतीक्षित वॉर फिल्म 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर की अगली कड़ी है। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में है और प्रशंसक इसके बारे में हर अपडेट के लिए उत्सुक हैं। वहीं, अब हाल ही में फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसकी शूटिंग से जुड़ी हुई है।