हमारे बारह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले 7 जून को रिलीज होने वाली थी और फिर इसे 14 जून तक के लिए टाल दिया गया, अब इसका प्रीमियर 21 जून 2024 को होगा। तमाम विवादोंं के बाद कोर्ट ने पाया कि इस फिल्म का उद्देश्य महिलाओं का उत्थान करना है। इसमें यह भी कहा गया कि भारतीय जनता भोली-भाली या मूर्ख नहीं है। न्यायमूर्ति बी पी कोलाबावाला और फिरदोश पूनीवाला की खंडपीठ ने कहा कि फिल्म का पहला ट्रेलर आपत्तिजनक था, लेकिन उसे हटा दिया गया है और ऐसे सभी आपत्तिजनक दृश्य फिल्म से हटा दिए गए हैं।