फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamare Baarah: निर्माताओं की इस सहमति के बाद खुला 'हमारे बारह' की रिलीज का रास्ता, बॉम्बे HC ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 07 Jun 2024 11:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'हमारे बाहर' जितनी चर्चा बटोर रही है, उतनी ही इस पर मुश्किलें भी मंडरा रही हैं। बीते दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाई थी, लेकिन आज रिलीज की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'हमारे बारह' रिलीज से पहले जबर्दस्त चर्चा में है। फिल्म विवादों में भी है। आलम यह है कि फिल्म की रिलीज पर संकट मंडरा रहा है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बीते दिनों निर्माताओं को बड़ा झटका लगा था। हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। लेकिन, आज निर्माताओं के लिए राहत की खबर है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'हमारे बारह' की रिलीज को हरी झंडी दे दी है। दरअसल, निर्माताओं ने फिल्म से खुद ही दो डॉयलॉग को डिलीट करने पर सहमति जताई है। इसके बाद हाईकोर्ट ने आज शुक्रवार को फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दे दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
हमारे बारह - फोटो : एएनआई
मालूम हो कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहले इसकी रिलीज पर 14 जून तक रोक लगा दी। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर दो सप्ताह या अगले आदेश तक बैन लगाया। कर्नाटक सिनेमा अधिनियम, 1964 की धाराओं के तहत फिल्म की रिलीज पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि अगर इसे राज्य में रिलीज करने की अनुमति दी गई तो सांप्रदायिक तनाव पैदा हो जाएगा। लेकिन, आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

3 of 5
हमारे बारह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई अल्पसंख्यक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों के अनुरोध पर विचार करने के बाद कर्नाटक सरकार ने रिलीज पर रोक का फैसला लिया है। सरकार के अगले आदेश तक कर्नाटक फिल्म 'हमारे बारह' रिलीज नहीं होगी। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए कुछ संवादों पर आपत्ति जताई जा रही है। इसी के चलते फिल्म की रिलीज पर संकट मंडरा रहा है। 
Sikandar: 'सिकंदर' बनने के लिए फाइट सीन्स की प्रैक्टिस कर रहे हैं सलमान खान, एआर मुरुगादॉस ने बनाई यह योजना

4 of 5
हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक निर्माताओं ने खुद ही फिल्म से दो संवादों को हटाने पर सहमति जताई है। 'हमारे बारह' बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह द्वारा सह-निर्मित और कमल चंद्रा द्वारा निर्देशित है। इसकी पटकथा राजन अग्रवाल ने लिखी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।
Munjya: हॉरर फिल्म 'मुंजा' की स्क्रीनिंग में लगा हसीनों का मेला, कृति और शरवरी आईं फैशनेबल अंदाज में नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'हमारे बारह' की कहानी उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है और जनसंख्या वृद्धि के गंभीर मुद्दे और इसके बहुमुखी प्रभावों पर प्रकाश डालती है। अन्नू कपूर, मनोज जोशी, पार्थ समथान और परितोष त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ने अपनी घोषणा के बाद से ही अपनी साहसिक कहानी और विचारोत्तेजक विषयों के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इससे पहले फिल्म के निर्माताओं और क्रू ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में 24 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें अज्ञात व्यक्तियों से सोशल मीडिया के जरिए लगातार जान से मारने और बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं। 
Imran-Lekha: प्रेमिका के साथ नए घर में जाने की तैयारी में हैं इमरान खान, लेखा के आने से जीवन में हुए कई बदलाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें