फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनत अमान से मारपीट करते थे मजहर खान, पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रहे अफेयर के चर्चे

Tue, 19 Nov 2019 11:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media
फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की जीनत अमान को आज भी लोग रूपा के नाम से ज्यादा जानते हैं। इस फिल्म में जीनत ने अपने बोल्ड अभिनय से सभी को चौंका दिया था। 19 नवंबर को जीनत का जन्मदिन है। वह अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगी। जीनत अमान ने 70 और 80 के दशक में हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, डॉन, कुर्बानी, लावारिस और दोस्ताना जैसी कामयाब फिल्में की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media
जीनत की जिंदगी में बहुत सी बातें रही हैं जिनसे वे जिदंगी भर दो-चार होती रहीं। बॉलीवुड की पहली सेक्स सिंबल हीरोइन बनकर उभरीं जीनत पर्सनल लाइफ यानी कि रिश्तों में कभी खुशी नहीं तलाश पाईं। आइए डालते हैं मजहर खान और जीनत अमान के रिश्ते पर एक नजर।
विज्ञापन

3 of 7
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media
1979 में आई फिल्म 'संपर्क' के बाद मजहर और जीनत के बीच इश्क पनपा। दोनों ने शादी भी कर ली लेकिन ये शादी भी मजहर और जीनत के लिए बहुत कड़वाहट भरी रही। बताया जाता है कि मजहर जीनत के साथ काफी मार-पीट किया करते थे। मजहर से जीनत के दो बेटे अजान और जहान भी हुए।

4 of 7
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media
वहीं दूसरी ओर मजहर के दो बेटे, और पत्नी होने के बाद भी उन्होंने दिलीप कुमार की भतीजी रुबिना मुमताज से दूसरी शादी कर ली। 12 साल की शादी में काफी कुछ सहने के बाद और हर दिन की मारपीट से परेशान होकर जीनत ने मजहर से तलाक लेना चाहा लेकिन इसके पहले की तलाक हो पाता, मजहर दुनिया छोड़कर चले गए। मजहर के किडनी में इंफेक्शन हो गया था। जीनत ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने अपनी शादी को दोबारा मौका सिर्फ अपने बेटे के लिए दिया। आखिरी वक्त तक में मजहर के साथ रही। उनके इलाज से उनकी हर जरुरत का ख्याल रखने तक।
विज्ञापन

5 of 7
जीनत अमान के पति मजहर - फोटो : social media
जीनत ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं मां बनना चाहती थी, अपनी फैमिली बनाना चाहती थी और लाइफ में आगे बढ़ना चाहती थी'। उन्होंने ये भी बताया कि 'मजहर में वो क्वालिटी नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्हें मैंने लाइफ पार्टनर चुना। क्योंकि मजहर में मुझे सच्चा प्यार नजर आ रहा था। मेरी मां ने मुझे मना किया था लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।'। 
विज्ञापन

6 of 7
जीनत इमरान - फोटो : social media
जीनत अमान का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर और अब पीएम इमरान खान के साथ भी जुड़ा। भारत में 70 और 80 के दशक में इमरान खान और जीनत अमान का रोमांस सबसे चर्चित खबर थी। इमरान उन दिनों लेडीकिलर थे। लड़कियां उन पर मरमिटने को तैयार थीं। ऐसे में बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस का दिल भी उनपर आया। कहा जाता है कि उस दौरे में पाकिस्तान जहां खेलने गई, उसमें से ज्यादातर जगहों पर जीनत को इमरान के साथ ही देखा गया। लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। इसके बाद जीनत अमान ने मजहर खान से शादी कर ली। ये रिश्ता भी कुछ खास नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zeenat aman, sanjay khan - फोटो : file photo
संजय खान ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया कि 1980 में एक पार्टी में उन्होंने जीनत अमान की पिटाई कर दी थी। यह बात उन्होंने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ में भी लिखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें