जहरा एस खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में जहरा एस खान ने अक्षय कुमार, दिशा पटानी, मौनी रॉय और नोरा फतेही के साथ 'द एंटरटेनर्स' म्यूजिक कार्यक्रम में अमेरिका में भाग लिया था जिसमें उनके परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया था। जहरा एस खान बतौर सिंगर 'बेल बॉटम', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जैसी कई फिल्मों में गाने गा चुकी है। फिल्म 'जुग जुग जियो' के गीत 'पंजाबन' और फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के गीत 'कुसु कुसु' के जरिए भी उन्हें अच्छी पहचान मिली है।