फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब केष्टो मखर्जी ने 'कुत्ता' बनकर दिया था ऑडिशन, बिमल रॉय भी हो गए थे मुरीद

Mon, 08 May 2023 10:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केष्टो मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में काम पाने के लिए सितारों को खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं। दिन-रात एक करके मेहनत करते हैं, तब जाकर कोई रोल नसीब होता है। इतना ही नहीं, कई बार तो ऑडिशन देने के दौरान इन सितारों को निर्माता-निर्देशकों का गुस्सा भी सहना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ था केष्टो मुखर्जी के साथ भी। केष्टो मुखर्जी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने गए। उन्होंने अपने अभिनय से हर किरदार में जान फूंकी। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक बार 'कुत्ता' बनकर ऑडिशन दिया था। आखिर ऐसा क्यों हुआ, आइए इस बार मंडे फ्लैशबैक में जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
केष्टो मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
केष्टो मुखर्जी काम की तलाश में मुंबई में दर-दर भटक रहे थे। उस दौरान उनकी मुलाकात बिमल रॉय से हुई। केष्टो ने उनसे काम मांगा तो बिमल दा ने बाद में आने के लिए कह दिया। उस वक्त केष्टो इतने ज्यादा परेशान थे कि अपनी जगह से बिल्कुल भी नहीं हिले। यह देखकर बिमल दा को गुस्सा आ गया और वह बिखर गए।
विज्ञापन

3 of 5
केष्टो मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिमल दा ने गुस्से में केष्टो मुखर्जी से कहा, 'फिलहाल एक कुत्ते की जरूरत है। क्या तुम भौंक सकते हो?' केष्टो मुखर्जी ने उनके गुस्से में भी मानो अवसर तलाश लिया। वह बिमल दा की बात पर जरा भी नाराज नहीं हुए, बल्कि तुरंत ही कुत्ते की आवाज निकालने लगे। कहा जाता है कि यह देखकर बिमल दा ने उन्हें काम दे दिया।
Sidharth: सिद्धार्थ आनंद ने मैत्री प्रोडक्शन को लौटाए 65 करोड़ रुपये, प्रभास संग फिल्म पर फिलहाल के लिए रोक

4 of 5
केष्टो मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
केष्टो ने अपने करीब 30 साल के फिल्मी करियर में करीब 90 फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने शराबी की भूमिका निभाई, लेकिन असल जिंदगी में वह कभी शराब नहीं पीते थे। अपने किरदार को निभाने के लिए भी उन्होंने कभी शराब को हाथ नहीं लगाया। अपने कॉमिक अंदाज से केष्टो हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया करते थे। 
Virupaksha Hindi: डबिंग ने बिगाड़ दिया साई धर्म तेज का हिंदी में खेल, संयुक्ता के असरदार अभिनय ने मन मोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केष्टो मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि केष्टो ने जिस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, उसे वह कभी नहीं देख पाए। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में केष्टो की एंट्री फिल्म मेकर ऋत्विक घटक ने कराई थी। इसके बाद केष्टो ने बंगाली फिल्म नागरिक से 1952 में एक्टिंग करियर का डेब्यू किया। हालांकि, ऋत्विक घटक और केष्टो इस फिल्म को देख नहीं पाए। दरअसल, यह फिल्म 1977 में रिलीज हुई थी और 1976 में ही ऋत्विक घटक का निधन हो चुका था। वहीं, केष्टो ने भी यह फिल्म नहीं देखी थी। हालांकि, इसकी वजह कभी सामने नहीं आई।
Raj Kundra: फेस मास्क को लेकर फिर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, नेटिजंस बोले- यह मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें