फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: शुक्रवार को फिल्म न रिलीज करने के पीछे निर्माताओं की बड़ी रणनीति, सलमान खान के स्टारडम पर है भरोसा

Sat, 11 Nov 2023 01:58 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वाईआरएफ डिस्ट्रिब्यूशन के वाइस प्रेजिडेंट रोहन मल्होत्रा ने टाइगर 3 के गैर शुक्रवार को रिलीज करने के पीछे की रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यह शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज रणनीति की तरह ही है।
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3 - फोटो : social media
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में सलमान के साथ एक बार कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म कल यानी कि 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार के दिन रिलीज होती हैं, लेकिन वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म रविवार के दिन रिलीज हो रही है। अब वाईआरएफ डिस्ट्रिब्यूशन के वाइस प्रेजिडेंट रोहन मल्होत्रा ने इस रणनीति का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
वाईआरएफ डिस्ट्रिब्यूशन के वाइस प्रेजिडेंट रोहन मल्होत्रा ने टाइगर 3 के गैर शुक्रवार को रिलीज करने के पीछे की रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यह शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज रणनीति की तरह ही है। बता दें कि 'पठान' ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बुधवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रोहन ने बताया कि वह ओपनिंग डे के आंकड़ों से ज्यादा फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन पर ध्यान दे रहे हैं।  

Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले सलमान ने प्रशंसकों से की अपील, पोस्ट साझा कर कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3, रोहन मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहन मल्होत्रा ने एक बातचीत में बताया कि 'मैं हमेशा मानता हूं कि पारंपरिक तरीके से करना बिल्कुल ठीक है और अगर इसकी कोई आवश्यकता नहीं है तो फिर से आविष्कार करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, इस मामले में हमारे दिमाग में यह आया कि हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम शुरुआती दिन के आंकड़ों को न देखें, बल्कि इस बात पर ध्यान केंद्रित करें कि इससे क्या फायदा होने वाला है।  

एकता कपूर की दिवाली पार्टी में सजी सितारों की महफिल

4 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रोहन ने कहा, 'टाइगर 3' के मामले में, हमने निश्चित रूप से ऐसा महसूस किया है लक्ष्मी पूजा का दिन, जो किसी फिल्म को रिलीज करने के लिए सबसे कमजोर दिन माना जाता है, हमारी फिल्म के लिए बेहतर होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'साल की शुरुआत में हमारे पास पठान जैसी फिल्म थी। अगर हमने उस समय पारंपरिक तरीका अपनाया होता, तो हम फिल्म को गणतंत्र दिवस पर रिलीज करते,  लेकिन हमने फिल्म के लाइफटाइम बिजनेस पर ध्यान केंद्रित किया और हम एक दिन पहले फिल्म लेकर आए। फिल्म को अपार सफलता मिली।'   

Madhu Chopra: प्रियंका-निक की शादी पर पहली बार बोलीं मधु चोपड़ा, बताया इस बात को लेकर थी आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
रोहन ने 'टाइगर 3' पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे इसकी असाधारण गुणवत्ता पर भरोसा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए वह सलमान खान की स्टार पावर पर भरोसा करते हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 में कटरीना कैफ और सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।  

14 साल के हुए हितेन और गौरी के बच्चे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें