फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए हाल ही में जो काम यूट्यूबर गौरव तनेजा ने किया है, वह काम तो अब तक बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स भी नहीं कर सके हैं। कश्मीरी हिंदुओं के दर्द ने इस समय सबको झकझोर कर रख दिया है। 32 साल पहले कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर जो अत्याचार हुआ था, उन्हें उनके घर से बेघर कर दिया गया था, इसपर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लगभग हर शख्स देखना चाहता है। वहीं दूसरी ओर एक तबका ऐसा भी है जिसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह थियेटर में जाकर यह फिल्म देख सकें। न जानें कितने ऑटो वाले, रिक्शे वाले, रेहड़ी दुकानदार इस फिल्म को देखना चाहते हैं, लेकिन मजबूरी में नहीं देख सकते।