फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: बेबी जेह के साथ समुंदर किनारे चिल करती नजर आईं करीना कपूर, मोनोकनी में रेत पर बिखेरा जादू

Wed, 16 Mar 2022 11:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फैमिली के साथ बीच डेस्टिनेशन पर छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेबी जेह के साथ बीच पर चिल करती नजर आ रही हैं। करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, बच्चे तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान और कियान भी हैं। तस्वीरों में वह बेबी जेह के साथ बैठी सनबाथ ले रही हैं। बेबी जेह भी केवल शॉट्स में रेत पर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले करीना को जेह के साथ कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया था।
विज्ञापन

2 of 4
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह काले रंग की मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं। करीना की ये तस्वीर बैक साइड से ली गई है, जिसमें उनका मेसी बन नजर आ रहा है जो करीना के लुक को पूरा कर रहा है। बेबो समुंदर किनारे रेत पर बैठी हुई हैं और जेह उनके पास में खेल रहे हैं। इससे पहले भी करीना ने कियान और तैमूर के बीच पर खेलते हुए तस्वीर शेयर की थी।
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
उस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन दिया था- 'ब्रदर्स'। करीना कपूर खान जल्द ही ओटीटी पर भी नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में एक मर्डर मिस्ट्री के साथ डेब्यू करने की बात कही है, जो सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित होगी। यह जापानी नॉवेल  'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का हिंदी वर्जन होगा।
विज्ञापन

4 of 4
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जल्द ही करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली है, जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी। करीना अपने वजन को लेकर भी काफी सतर्क रहने लगी हैं। पिछले कुछ समय में वह अपना काफी वजन घटा चुकी हैं। वह लोगों को अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से प्रेरित करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें