बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री राशि खन्ना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्माताओं ने 'योद्धा' का टीजर जारी किया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। अब फैंस के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया दिया है। धमाकेदार ट्रेलर में सिद्धार्थ का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।