फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: संघर्ष के दिनों को याद कर सिद्धार्थ ने बताई अपनी पहली कमाई, कुछ रुपये के लिए किया था ये काम

Wed, 20 Mar 2024 09:32 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि वे जब स्ट्रगल कर रहे थे, उस दौरान उन्हें उनकी पहली सैलरी सैमसंग के एक कैंपेन में काम करने के लिए मिली थी। उनकी ये पहली सैलरी महज दो से तीन हजार रुपये थी। 
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ राशी खन्ना औऱ दिशा पटानी भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। दर्शकों की ओर से फिल्म की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बातचीत के दौरान अपनी पहली सैलरी के बारे में बात करते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि वे जब स्ट्रगल कर रहे थे, उस दौरान उन्हें उनकी पहली सैलरी सैमसंग के एक कैंपेन में काम करने के लिए मिली थी। उनकी ये पहली सैलरी महज दो से तीन हजार रुपये थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बातचीत के दौरान अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अपने मुंबई आने के बाद की कहानी का जिक्र किया।  

Pulkit-Kriti: शादी के बाद मुंबई वापस लौटे पुलकित-कृति, एयरपोर्ट पर एकदूजे का हाथ थामे दिखा कपल
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने बताया, 'मैंने एक साल ट्रेनिंग की, लेकिन ये यात्रा इतनी आसान नहीं थीं। आप जब इंडसेट्री में आते हैं, तो आपको कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।' 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कदम रखने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में मॉडल के रूप में की थी। 

4 of 5
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, 'योद्धा' की बात करें तो, इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अरुण कटयाल का रोल बखूबी निभाया है। वह एक सिपाही की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहे हैं। 'योद्धा' एक निलंबित सेना अधिकारी अरुण कात्याल की कहानी है। अभिनेता ने फिल्म में गद्दार के टैग के साथ वह एयर इंडिया में यात्रियों को बचाते हुए नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योद्धा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया गया है, और यह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। ये फिल्म इस शुक्रवार, 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दर्शकों की ओर से फिल्म का सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन सीन देखने को मिले हैं।  

Apna Ada 09: पंकज त्रिपाठी ने दिया कमर्शियल नाटक में पहला ब्रेक, मनोज बाजपेयी ने दिलाई फिल्म ‘भैयाजी’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें