फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yodha: कटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' से डरे सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'योद्धा' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान

Tue, 07 Nov 2023 11:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर उनकी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं, उनकी फिल्म 'योद्धा' भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब हाल ही में, मेकर्स ने फिल्म योद्धा का नया पोस्टर नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में सिद्धार्थ का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है। यही नहीं, फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा भी हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव आया है। इससे पहले भी फिल्म 'योद्धा' की रिलीज डेट कई बार बदली है। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Yodha: कटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' से डरे सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'योद्धा' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान
विज्ञापन

3 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 8 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली थी और कटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' से इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला था। फैंस भी दोनों फिल्मों को देखने के लिए काफी उत्सुक थे। हालांकि, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की रिलीज डेट बदल गई तो क्लैश टल गया है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट देकर इसे हर तरह के क्लैश से बचा लिया है।

Yodha: कटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' से डरे सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'योद्धा' की नई रिलीज डेट का हुआ एलान

4 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से जुड़े दो नए पोस्टर शेयर किए हैं। पहली तस्वीर में वह सोल्जर के अवतार में नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में उनका एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा,  'एक्शन और रोमांच से भरपूर टचडाउन के लिए तैयार हो जाइए। अपनी सीट बेल्ट बांध लें, योद्धा 15 मार्च, 2024 को उतरेगा।' इस तरह से फिल्म 'योद्धा' अगले साल 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के डीपफेक पर वीडियो की असली लड़की ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बहुत परेशान हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि फिल्म 'योद्धा' में  सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी और राशी खन्ना भी नजर आने वाली हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें