जरूरी नहीं कि बड़े बजट की बड़े सितारों वाली फिल्में ही बॉक्स पर हिट रहें। अगर फिल्म की कहानी अच्छी हो तो कम बजट की बिना बड़े स्टार की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती हैं। साल 2023 में 'एनिमल', 'जवान', 'पठान' और 'गदर 2' बड़ी हिट फिल्में मानी गई हैं लेकिन फिल्मों के बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से देखें तो 'द केरल स्टोरी' और 'गदर 2' साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में हैं। किसी भी फिल्म को हिट का तमगा पाने के लिए अपनी कुल लागत की कम से कम दोगुनी कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करनी होती है। आइए देखते हैं कि फिल्म की लागत और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के हिसाब से इस साल की टॉप 10 फिल्में कौन सी हैं..