विक्की कौशल ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। मसान, मनमर्जियां, राजी, संजू और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों में उनके अद्भुत प्रदर्शन की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी। हाल ही में उन्हें डंकी के लिए वाहवाही मिल रही है। फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इन तीनों सितारों से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं।