फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: और, ये रहे साल 2023 के ओटीटी के 13 दमकते सितारे, अदिति राव हैदरी बनीं स्टार नंबर वन

Sun, 31 Dec 2023 10:52 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 14
ओटीटी के दमकते सितारे - फोटो : अमर उजाला

देखा जाए तो एक कलाकार के अभिनय का सही मूल्यांकन ओटीटी प्लेटफार्म के आने से हुआ है। स्टार सिस्टम को खत्म करके ओटीटी  प्लेटफार्म पर ऐसे कलाकारों को अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का मौका मिला है, जिसके वह वर्षों से हकदार रहे हैं।अभिनेत्री अदिति हैदरी काफी लंबे समय से अभिनय में सक्रिय हैं, लेकिन पहली बार उन्हें सही मौका वेब सीरीज 'जुबली' में मिला और उन्होंने अपने अभिनय से साबित कर दिया कि अगर किसी भी कलाकार को सही मौके मिले तो वह खुद को साबित कर सकता है। आइए जानते हैं साल 2023 के टॉप 10 ओटीटी स्टार्स के बारे में.. 

विज्ञापन

2 of 14
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय सेतुपति
फर्जी
दक्षिण सिनेमा के जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति का डिजिटल डेब्यू अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'फर्जी' के जरिए हुआ। इस सीरीज में विजय सेतुपति ने टास्क फोर्स के अधिकारी माइकल वेदनायकम की भूमिका निभाई है, जो सीरीज में सनी की भूमिका निभा रहे शाहिद कपूर के नकली नोट के गोरखधंधे पर नकेल कसता है। इस सीरीज में विजय सेतुपति ने माइकल वेदनायकम के किरदार में अपने ट्रेडमार्क अंदाज में जान डाल दी। हालांकि, गालियां देने के चलते उनकी ये सीरीज सिर्फ मोबाइल पर ही देखे जाने लायक बची।
Year Ender 2023: किसी के डायलॉग तो किसी की कहानी पर खूब मचा बवाल, इस साल कई विवादों से जूझती रहीं ये फिल्में

विज्ञापन

3 of 14
शोभिता धूलिपाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शोभिता धूलिपाला
द नाइट मैनेजर
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला का किरदार सीरीज का मुख्य आकर्षण हैं। इस सीरीज में शोभिता धूलिपाला  ने कावेरी दीक्षित की भूमिका निभाई है। कावेरी की भूमिका में शोभिता धूलिपाला का अभिनय अपनी जगह बिल्कुल सटीक है। उनका देह प्रदर्शन ठीक वहीं पर होता है जहां इसकी जरूरत होती है। इस किरदार में शोभिता धूलिपाला के अभिनय की खूब तारीफ हुई।
Faysal Quraishi: पाकिस्तानी सिनेमा को चलाने के लिए भारतीय फिल्मों से बैन हटाना जरूरी, फैसल कुरैशी का बड़ा बयान

4 of 14
सनी हिंदुजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी हिंदुजा
द रेलवे मेन/ एस्पिरेंट्स 2 
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द रेलवे मेन' भोपाल गैस कांड की त्रासदी पर आधारित है। इस सीरीज के शुरू  से ही सनी हिंदुजा का किरदार अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहा।  सीरीज में उन्होंने पत्रकार जगमोहन की भूमिका में जान फूंक दी। वहीं, वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स 2' में सनी हिंदुजा के अभिनय का एक अलग ही पड़ाव देखने को मिला। उनकी यात्रा 'एस्पिरेंट्स' के पहले सीजन से शुरू हुई और यह किरदार इतना महत्वपूर्ण हो गया कि निर्माताओं ने दूसरे सीजन में 'संदीप भैया' पर केंद्रित एक विशेष स्पिन-ऑफ सीरीज बनाने का फैसला किया।

विज्ञापन

5 of 14
नवीन कस्तूरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवीन कस्तूरिया
एस्पिरेंट्स 2
'एस्पिरेंट्स' के दूसरे सीजन में नवीन कस्तूरिया का किरदार भी उतना ही प्रभावशाली रहा है, जितना कि सनी हिंदुजा का। इसलिए टॉप 10 की लोकप्रियता की सूची में सनी हिंदुजा की तरह नवीन कस्तूरिया भी आठवें नंबर पर आते हैं। देखा जाए तो इस सीरीज की कहानी के दो ही मुख्य किरदार हैं। 'एस्पिरेंट्स 2' में सनी हिंदुजा के किरदार संदीप भैया को दर्शकों ने जितना पसंद किया उतना ही नवीन कस्तूरिया का  डीएम अभिलाष का किरदार दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

विज्ञापन

6 of 14
ब्रजेंद्र काला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रजेंद्र काला
आम आदमी फैमिली 4
वेब सीरीज ‘आम आदमी फैमिली 4’ में अभिनेता बृजेंद्र काला  का अभिनय शीर्ष पर रहा। एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का चिड़चिड़ापन उसके मानसिक अवसाद के चलते आया है, लेकिन वह ये मानने को तैयार नहीं। अपने मन की बात वह जब डायरी में लिखना शुरू करता है और ये डायरी जब उसकी पत्नी पढ़ती है, तो रिश्तों में पड़ चुकी गांठें खुलनी शुरू होती है। जी5 की इस  सीरीज में अभिनेता बृजेंद्र काला ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के रूप में अपने करियर का बेहतरीन अभिनय किया है। 
New Year 2024: 'मस्त में रहने का लेकिन जरा हटके जरा बचके', दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में फैलाई जागरूकता

विज्ञापन

7 of 14
इश्वाक सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इश्वाक सिंह
अधूरा/रॉकेट बॉयज 2
अमेजन प्राइम विडिओ  की वेब सीरीज ‘अधूरा’ ऊटी में बसे नीलगिरी स्कूल की कहानी है। इस सीरीज में इश्वाक सिंह ने अधिराज जयसिंह की भूमिका निभाई है और अपने अभिनय से वह शुरू से अंत तक दर्शकों  को बांधे रखने में कामयाब हुए हैं। तो वहीं, सोनी लिव की सीरीज ‘रॉकेट बॉयज सीजन दो' में डॉ विक्रम साराभाई की भूमिका में तल्लीन नजर आए। ‘रॉकेट बॉयज’ का दूसरा सीजन देश में अंतरिक्ष और परमाणु अनुसंधान की कहानी को पिछले सीजन से आगे बढ़ाता है। 

8 of 14
गगन देव रियार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गगन देव रियार
स्कैम 2003
हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कैम 2003’ में तेलगी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गगन देव रियार के अभिनय को देखकर ऐसा लगता है कि उनसे बेहतर तेलगी के किरदार को कोई और अभिनेता स्क्रीन पर जी ही नहीं सकता। गगन देव रियार ने बिना किसी आडंबर या कपट के जिस सरलता और सहजता से अब्दुल करीम तेलगी का किरदार उसकी युवावस्था से लेकर प्रौढ़ होने तक की अवस्था का निभाया है, वह काबिले तारीफ है। किसी दूसरे वास्तविक व्यक्तित्व को अपने में ढाल लेना आसान नहीं है लेकिन सोनी लिव के इस सीरीज में  गगन  देव रियार ने  कर दिखाया है। 

9 of 14
परमवीर सिंह चीमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

परमवीर सिंह चीमा
चमक 
सोनी लिव की वेब सीरीज ‘चमक’ एक तरह से देखा जाए तो सितारों की बरात है। लेकिन, तमाम सितारों के बीच अभिनेता परमवीर सिंह चीमा का किरदार एकदम अलग नजर आता है। परमवीर सिंह  चीमा की अदाकारी का इंद्रधनुष इस सीरीज को असल मजबूती मिलती है। यह सीरीज पंजाब के म्यूजिक इंडस्ट्री की चकाचौंध और  वहां के अपराध पर आधारित है। इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा ने कुलविंदर सिंह गिल उर्फ काला की भूमिका निभाई है जो अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखता है। 
Top Web Series: यूट्यूब की इन वेब सीरीज की IMDB रेटिंग है जबरदस्त, लिस्ट में शामिल है कई बेहतरीन कहानी

10 of 14
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वामिका गब्बी
जुबली/चार्ली चोपड़ा
विक्रमादित्य मोटवानी  की सीरीज 'जुबली' में नीलोफर की भूमिका में  वामिका गब्बी के अभिनय की खूब तारीफ हुई। इस किरदार को निभाने के लिए वामिका गब्बी को अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। वही जब उन्होंने विशाल भारद्वाज की सीरीज 'चार्ली चोपड़ा -एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' की शूटिंग शुरू होने से पहले अपने बढ़े वजन को कम भी कर लिया। इस सीरीज में  जासूस  'चार्ली चोपड़ा  की  भूमिका में  वामिका गब्बी  ने अपनी जान फूंक दी। पहले एपिसोड से  कहानी का सूत्र साधने और कलाकारों का परिचय कराने के साथ साथ स्टिंग ऑपरेशन जैसे सीन में वामिका गब्बी की जबरदस्त अदाकारी देखने को मिली है। 

11 of 14
करिश्मा तन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करिश्मा तन्ना
स्कूप
नेटफ्लिक्स की  सीरीज  'स्कूप'  में  करिश्मा तन्ना ने एक निडर खोजी पत्रकार जागृति पाठक की भूमिका को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से निभाया है। करिश्मा तन्ना के इस किरदार को खूब पसंद किया। इस साल बुसान फिल्म फेस्टिवल में 'स्कूप' के लिए करिश्मा तन्ना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सीरीज में करिश्मा तन्ना का किरदार मुंबई के चर्चित क्राइम रिपोर्टर रहे जे डे की दिन दहाड़े हत्या और उसको लेकर मचे बवाल के बीच गिरफ्तार हुई पत्रकार जिगना वोरा पर आधारित है।

12 of 14
के के मेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

के के मेनन
फर्जी/बंबई मेरी जान/द रेलवे मेन
अभिनेता के के मेनन इस साल वेब सीरीज 'फर्जी', 'बंबई मेरी जान' और ' द रेलवे मेन' में अपने किरदार को लेकर खूब चर्चा में रहे। वेब सीरीज  'फर्जी' में मंसूर दलाल के  तेजतर्रार किरदार में वह देश में फर्जी नोटों के नेटवर्क के  मास्टरमाइंड के किरदार में दिखे। तो वहीं, वेब सीरीज 'बंबई मेरी जान'  में एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आए, जो नैतिक रूप से जटिल दुनिया के विश्वासघाती पानी में नेविगेट करने वाला एक चरित्र है। वेब  सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में स्टेशन मास्टर के किरदार में के के मेनन इस कहानी का मजबूत आधार हैं। 

13 of 14
अपारशक्ति खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपारशक्ति खुराना
जुबली
अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने पहली बार परदे पर अपने अभिनय का असली रंग अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'जुबली' में दिखाया। स्टाफ क्वार्टर से निकलकर स्टार क्वार्टर का सफर तय करने वाला अपारशक्ति का किरदार इस सीरीज का आधार है, उसी पर हिंदी सिनेमा में चलती सियासत बुनी जाती है। अपारशक्ति खुराना अपनी काबिलियत वह बड़े परदे पर भी दिखाने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन इस बार विक्रमादित्य मोटवानी जैसा जौहरी ने उन्हें घिस घिसकर कोहिनूर बना दिया है। 
Rajkumar Hirani: 'डंकी' में विक्की को कास्ट नहीं करना चाहते थे राजकुमार, निर्देशक ने खुद किया वजह का खुलासा

विज्ञापन

14 of 14
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अदिति राव हैदरी
जुबली
और, साल की नंबर वन ओटीटी स्टार रहीं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी। वेब सीरीज 'जुबली' में उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला है जैसा किरदार निभाना हर अभिनेत्री का एक सपना होता है। देखा जाय तो अदिति राव हैदरी को पहली बार ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला। जिसमें अदिति हैदरी ने अपनी परफॉर्मेंस से जान डाल दी। रॉय टॉकीज पर मालिकाना हक की साझीदार सुमित्रा कुमारी की भूमिका गुजरे जमाने की अभिनेत्री देविका रानी से प्रेरित है। सुमित्रा कुमारी का किरदार अदिति राव हैदरी की अभिनय यात्रा की एक नई दमक है जिसे वर्षों तक याद किया जाएगा। 
Fighter: 'फाइटर' के रन टाइम से उठा पर्दा, सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें