फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: किसी के डायलॉग तो किसी की कहानी पर खूब मचा बवाल, इस साल कई विवादों से जूझती रहीं ये फिल्में

Sun, 31 Dec 2023 09:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विवादों में रहीं ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
यह साल अब खत्म होने वाला है और इसी के साथ नए साल यानी 2024 की दस्तक होगी। साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा रहा। कई फिल्में सुपरहिट साबित हुईं तो कुछ सितारों का फ्लॉप फिल्मों से नाता टूटा। हालांकि, कई फिल्मों पर विवाद भी जमकर हुआ। इस साल कई फिल्में विवादित रहीं, किसी के डायलॉग या किसी का पोस्टर तो किसी की कहानी को लेकर खूब बवाल मचा। ऐसे में चलिए बताते हैं आपको इस साल की सबसे ज्यादा विवादित फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान
इस लिस्ट के सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान के बारे में। इस साल फिल्मों पर विवाद होने की शुरुआत इसी फिल्म से शुरू हुई थी। जनवरी, 2023 में रिलीज हुई फिल्म पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण ने भगवा बिकिनी पहनी थी, बस इसी को लेकर कई संगठन भड़क उठे और जमकर प्रदर्शन किया। यहां तक कि फिल्म को बैन करने और शाहरुख-दीपिका को जान की भी धमकी दी गई। हालांकि, तमाम विवादों के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज हुई और सुपरहिट भी साबित हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
आदिपुरुष
इस लिस्ट में अगला नाम फिल्म आदिपुरुष का है। इस फिल्म के पोस्टर और डायलॉग, यहां तक की कहानी पर भी जमकर विवाद हुआ। रिलीज से पहले फिल्म का दर्शकों के बीच खूब क्रेज था, लेकिन जैसे ही पहला पोस्टर जारी हुआ, उसमें भगवान राम को दाढ़ी मूछ में देख लोग भड़क गए। फिर फिल्म के गाने रिलीज हुए, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पोस्टर विवाद शांत हो गया। आखिरकार फिल्म रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर ही 100 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड बना दिया, लेकिन इसके डायलॉग पर जमकर बवाल हुआ। भगवान हनुमान के बेतुके डायलॉग से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और फिल्म के निर्माता और लेखक मनोज मुंतशिर को खूब ट्रोल किया गया। वहीं, फिल्म की कमाई गिरती गई और यह फ्लॉप साबित हो गई।

4 of 6
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
द केरल स्टोरी
अदा शर्मा की मुख्य भूमिका वाली सुदीप्तो सेन के जरिए निर्देशित फिल्म 'द केरल स्टोरी' में उस समय बहस छिड़ गई थी, जब फिल्म में दावा किया गया था कि केरल की 32000 महिलाओं को जबरदस्ती इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। बाद में कानूनी हस्तक्षेप हुआ और कहानी में बदलाव किए गए। हालांकि, फिल्म रिलीज हुई और दो गुट भिड़ गए। एक संगठन फिल्म के समर्थन में उतरे तो दूसरे गुट ने जमकर बवाल किया। तमाम विवादों के बीच कम बजट के बनी इस फिल्म में जमकर कमाई की।
विज्ञापन

5 of 6
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ओएमजी 2
पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिलीज से पहले यह फिल्म भी काफी विवादों में थी। लोगों ने फिल्म में अक्षय के भगवान शिव बनने पर विरोध किया, जिसके बाद बदलाव करते हुए उन्हें शिव का दूत बताया गया। हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों का यह फिल्म बहुत पसंद आई। फिल्म में यौन शिक्षा को बढ़ावा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल
रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर राज करने लगी। फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। हालांकि, फिल्म को लेकर कई विवाद भी हुए। एक ओर फिल्म का यह कहते हुए विरोध किया गया कि इसमें महिलाओं के प्रति हिंसा दिखाई गई है तो वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म ने कुछ ज्यादा ही हिंसक सीन्स होने का विरोध किया। तमाम विवादों के बावजूद फिल्म कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें