फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: अगले साल इन सेलेब्स के घर में गूंजेंगी किलकारियां, ये कपल देंगे माता-पिता बनने की खुशखबरी

Mon, 26 Dec 2022 07:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सेलेब्स के घर गूंजेंगी किलकारियां - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 हमें अलविदा कहने वाला है। ये साल कई भारतीय सितारों के लिए बेहद खास रहा। इस साल कई सेलिब्रिटी के घर खुशियां आई हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपने घरों में नन्हें मेहमानों का स्वागत किया। इस साल आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कॉमेडियन भारती सिंह, प्रियंका चोपड़ा तक, नयनतारा समेत कई हस्तियों के घर बच्चों का जन्म हुआ है। अब नए साल यानी 2023 भी कई सेलेब्स के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आइए इस खबर में जानते हैं कि 2023 में किन सितारों के घर किलकारियां गूंजेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : social media
राम चरण और उपासना
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना का आता है। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी के घर साल 2023 में किलकारियां गूंजने वाली हैं। साउथ के क्यूट कपल शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी चिरंजीवी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी। चिरंजीवी ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से हम यह खबर साझा कर काफी खुश हैं कि 'उपासना और राम चरण अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ढेर सारा प्यार।'

Main Hoon Atal: अटल बिहारी से पहले देश के इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
विज्ञापन

3 of 6
डायरेक्टर एटली और प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
एटली और कृष्णा प्रिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया के लिए भी आने वाला साल खुशियां लेकर आएगा। उनके घर भी जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रिया प्रेग्नेंट हैं और वह जल्द पिता बनने वाले हैं।

Tunisha Sharma Death: प्यार को हर रिश्ते से ऊपर मानती थीं तुनिशा, कलाई पर गुदवा ली थी यह लाइन

4 of 6
नेहा मर्दा और आयुष्मान अग्रवाल - फोटो : insta
नेहा मर्दा और आयुष्मान अग्रवाल
'बालिका वधू' फेम और टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा भी आने वाले साल में मां बनने की खुशखबरी देंगी। वह जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर नेहा ने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 2023 में उनका बेबी आने वाला है।

Prakash Raj - Lalitha: प्रकाश राज की लव स्टोरी में 'विलेन' बना एक हादसा, जानें कैसे जुदा हुईं ललिता से राहें
विज्ञापन

5 of 6
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : social media
गौहर खान और जैद दरबार
आने वाले साल में अभिनेत्री गौहर खान के घर में किलकारियां गूंजेंगी। गौहर खान और उनके पति जैद दरबार नए साल में अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। गौहर खान रिएलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' की विजेता रह चुकी हैं।

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने धरा पूर्व प्रधानमंत्री का अद्भुत रूप, फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका कक्कड़ - फोटो : Instagram
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम
टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर भी नए मेहमान के आने का उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस बारे में कपल ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इन दिनों दीपिका की मां बनने की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Charlie Chaplin: मुसीबतों में भी मुस्कुराना जानते थे चार्ली चैपलिन, उनसे सीखा जा सकता है जिंदगी जीने का सलीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें