फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: इस साल अलग अवतार में नजर आए ये सितारे, किसी ने की कॉमेडी तो किसी ने एक्शन में आजमाया हाथ

Mon, 26 Dec 2022 12:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस साल अलग अवतार में दिखे ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा के लिहाज से यह साल काफी शानदार रहा है। इस साल सिनेमाघर गुलजार रहे हैं। कुछ फिल्मों ने तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। वहीं, फिल्मी सितारों ने भी इस वर्ष अपने किरदारों को लेकर खूब प्रयोग किए हैं। किसी ने पहली बार कॉमेडी रोल कर दर्शकों का दिल जीता है तो किसी ने अपने एक्शन का हुनर दिखाया है। एक्टर्स का यह जुदा अवतार उनके चाहने वालों को खूब पसंद आया है। किन स्टार्स ने इस बार अलग किस्म के रोल किए हैं, आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मेरा नाम गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विक्की कौशल 
फिल्म: 'गोविंदा नाम मेरा'

फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल अलग अंदाज में नजर आए हैं। फिल्म में गोविंदा बने विक्की कौशल ने कॉमेडी से गुदगुदाया है। यह विक्की की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें उन्होंने कॉमेडी की है। इससे पहले हमेशा उन्हें गंभीर भूमिकाओं में देखा गया था। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉस्टार पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन (फ्रेडी) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्तिक आर्यन
फिल्म: 'फ्रेडी' 

शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'फ्रेडी' को दर्शकों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है। खासकर कार्तिक आर्यन ने इसमें अपने अभिनय, अंदाज और अवतार से दर्शकों को चौंका दिया। दांतों के एक मासूम डॉक्टर फ्रेडी से एक खतरनाक आदमी बनने तक कार्तिक ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म भी हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
Salman Khan: दबंग खान ने जला दी थी अपने पापा की कमाई? बिग बॉस के मंच पर एक्टर ने बताई इसकी सच्चाई

4 of 5
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
फिल्म: 'शमशेरा' 

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'शमशेरा' का जादू भले ही दर्शकों पर न चला हो, लेकिन इस फिल्म में रणबीर कपूर ने अपने अंदाज से खूब वाहवाही लूटी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार डकैत के रोल में नजर आए। बता दें कि 'शमशेरा' में रणबीर ने डबल रोल अदा किया है। फिल्म में रणबीर का अनदेखा अवतार नजर आया। एक्शन पैक्ड अवतार में रणबीर खूब जंचे। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिलहाल आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
Tunisha Sharma Death: शीजान से ब्रेकअप की वजह से तनाव में थीं तुनिशा, एफआईआर कॉपी में सामने आई यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘एन एक्शन हीरो’ - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना 
फिल्म: 'अनेक' और 'एन एक्शन हीरो' 

फिल्म 'अनेक' और 'एन एक्शन हीरो' के जरिए आयुष्मान खुराना ने भी नया प्रयोग किया है। इन फिल्मों में वह एक्शन हीरो बन पर्दे पर छा गए। 'एन एक्शन हीरो' की चुनौतीपूर्ण भूमिका में उन्हें खूब पसंद किया गया। इससे पहले आयुष्मान को कभी एक्शन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में नहीं देखा गया था।
OTT This Week: 'भेड़िया' समेत इस हफ्ते रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें