प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ' के दो पार्ट अब तक रिलीज हो गए हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। साल 2018 में फिल्म का पहला पार्ट आया था, जिसके बाद से ही फैंस को चैप्टर 2 का इंतजार था और यह इंतजार 14 अप्रैल 2022 को खत्म हो गया। इसी दिन मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' रिलीज हुई, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। वहीं, अब फैंस के बीच 'केजीएफ चैप्टर 3' की डिमांड होने लगी है, जिस पर भी समय-समय पर अपडेट आ रहा है। आइए आपको 'केजीएफ चैप्टर 3' से जुड़ी सारी जानकारी एक ही आर्टिकल में देते हैं।