फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: सभी फिल्मों को पछाड़ आगे निकली 'भूल भुलैया 2', जानिए कार्तिक की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Wed, 25 May 2022 11:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शुक्रवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन का राज कायम रहा। पंजाबी, मराठी, तेलुगू और हिंदी फिल्म के आगे भी कियारा आडवाणी और तब्बू अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 2' का जादू फीका नहीं पड़ा और इस फिल्म ने मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया। वहीं कंगना रणौत की फिल्म का प्रदर्शन पहले से भी निराशाजनक रहा। यहां पढ़िए मंगलवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पूरा लेखा जोखा...
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूल भुलैया 2
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत 'भूल भुलैया 2' ने अब तक 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि अनीस बज्मी की फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। डे-वाइज कलेक्शन की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' ने अपने पांचवें दिन 9.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 6
सरकारु वारी पाटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सरकारु वारी पाटा
महेश बाबू द्वारा निर्देशित, तेलुगू भाषा की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' ने वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस खबर को साझा करते हुए निर्माता ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में महेश बाबू का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। पोस्टर में लिखा है, "TFI (क्षेत्रीय फिल्म) में 2022 की सबसे बड़ा ग्रॉसर। इस फिल्म ने 12 दिनों में दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। समर सेंसेशनल ब्लॉकबस्टर"। इसमें विशेष रूप से क्षेत्रीय फिल्म का उल्लेख है क्योंकि फिल्म को किसी अन्य भाषा में डब नहीं किया गया है।

4 of 6
सौंकन सौंकने - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सौंकन सौंकने
एमी विर्क, सरगुन मेहता और निमरत खैरा अभिनीत पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ ने अब तक 40 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि इस फिल्म ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
धाकड़ - फोटो : सोशल मीडिया
धाकड़
कंगना रणौत, अर्जुन रामपाल की फिल्म अपने पहले वीकएंड में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की हॉरर-कॉमेडी फिल्म के सामने धाकड़ की रौनक फीकी पड़ती जा रही है। फिल्म ने अपने पांचवें दिन लगभग 0.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी अब फिल्म का कुल कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मवीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मवीर
अभिनेता प्रसाद ओक की मराठी फिल्म ‘धर्मवीर’ इस वक्त मराठी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। शुरुआती आंकड़ो की माने तो फिल्म ने अब तक कुल 18.03 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें