यश चोपड़ा, रेखा, अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
उस दौर में जब फिल्मों में प्यार की कहानी एक ही ढर्रे पर चल रही थी तो उस वक्त यश चोपड़ा ने उसमें एक नयापन लाया। फिल्मों में हीरोइनों की खूबसूरती की भव्यता बढ़ाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। शिफॉन की साड़ी, सरसों के लहलहाते खेत, विदेशी लोकेशंस पर शूटिंग ये सारी ही मसाले फिल्मों में यश चोपड़ा ने शुरू किए जिसके बाद और लोग भी इसे फॉलो करने लगे। यश चोपड़ा ने अपने करियर में 'काला पत्थर', 'त्रिशूल', 'डर', 'वीर जारा', 'दाग', 'जोशीले', 'दीवार', 'सिलसिला' जैसी कई जबरदस्त फिल्में बनाईं।